फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के दोस्त के घर में ही करवा दी चोरी, पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेब सराय इलाके के एक घर में लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पीड़ित का बचपन का दोस्त है। वही, इस चोरी का मुख्य आरोपी भी है। घर से चुराये गए जेवरात को मुथूठ फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख पांच लाख से ज्यादा की रकम उधार लेकर आरोपियों ने बांट ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान मदनगीर निवासी पुनीत अरोड़ा (पीड़ित का दोस्त), दक्षिणपुरी निवासी अमित, आकाश, बुद्ध विहार निवासी लक्ष्मण, मंगोलपुरी निवासी गोर्वधन व बुद्ध विहार निवासी लाल सिंह के तौर पर हुई है। पुनीत अरोड़ा मदनगीर मार्केट में क्रॉकरी शॉप चलाता है। अमित फाइनेंस के बिजनेस से जुड़ा है। वह झपटमारी के मामले में भी शामिल रह चुका है। पुनीत ने इससे दो लाख रुपये ब्याज पर ले रखे थे। पुलिस को अब इस केस में जितेन्द्र की तलाश है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, तीस सितंबर को जवाहर पार्क खानपुर निवासी ने घर में चोरी की शिकायत नेब सराय थाने में दी। वह 29 सितंबर को परिवार के साथ लुधियाना में बेटी के घर गए थे। वह पुनीत को भी साथ ले गया था। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी। चोरों ने घर में रखे सोने और डायमंड के चालीस लाख कीमत के जेवरात गायब थे। दस हजार रुपये, एलसीडी टीवी व कुछ कपड़े भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पुनीत से पूछताछ की लेकिन उसने पहले कुछ नहीं बताया। हालांकि दोबारा पूछताछ करने पर वारदात में हाथ होने की बात स्वीकार ली। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी का एलसीडी टीवी, गिरवी रखे जेवरात की स्लीप व छह मोबाइल बरामद किए।
पुनीत ने अमित, डैनी और अपने अंकल लक्ष्मण के संग मिलकर घर में चोरी की योजना बनाई थी। उसने दिन में अपने साथियों को पीड़ित का घर दिखा दिया था। चोरी से पहले नकली चाबी भी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें