फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने किया अरुणा आसफ अली अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 23 Apr 2026 07:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और स्टाफ से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने किया अरुणा आसफ अली अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे, जहां समय पर उपचार मिले, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, स्वच्छ वातावरण हो और हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा प्राप्त हो।

गर्मियों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और सभी आवश्यक इंतजामों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हर परिवार को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा मिले, हर नागरिक को समय पर उपचार मिले और हर अस्पताल सेवा, संवेदना और विश्वास का केंद्र बने। इसी दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें