फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इंजेक्शन और ऑक्सीजन मुहैया करवाने का झांसा देकर ठगी, आरोपियों का तरीका जान पुलिस हैरान

Sun, 23 May 2021 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पंजाबी बाग निवासी पुलकित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। इस दौरान उसने एक सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज को देखा। इस पर पुलकित ने अजय नाम के शख्स से संपर्क किया। आरोपी ने रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए और बाद में इंजेक्शन नहीं दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी बाग थाना इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाने का झांसा देकर ठगी करने के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ठगी के दो मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और इसके जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पंजाबी बाग निवासी पुलकित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। इस दौरान उसने एक सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज को देखा। जिसमें अजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने दावा किया था कि वह एक मेडिकल कंपनी का वितरक है और वह देश के किसी भी कोने में दो से तीन घंटे में रेमडेसिविर इंजेक्शन मुहैया करवा सकता है। 

पुलकित ने अजय से संपर्क किया। जिसने उसे तीन इंजेक्शन के लिए 18 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने आरोपी के बताए बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए। लेकिन उसके बाद शिकायतकर्ता को न ही इंजेक्शन मिला और न ही आरोपी उससे बातचीत की।
विज्ञापन


इसी तरह पंजाबी बाग निवासी चंद्र मोईली को अपने ससुर के लिए आक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उसने कुलवीर सिंह और दयाशंकर से संपर्क किया, जिसने ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करने का दावा किया था। 
विज्ञापन

आरोपियों ने चंद्र मोईली को बैंक खाते में 60 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के पैसे जमा करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने ठगी के दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें