पंजाबी बाग थाना इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाने का झांसा देकर ठगी करने के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ठगी के दो मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और इसके जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पंजाबी बाग निवासी पुलकित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। इस दौरान उसने एक सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज को देखा। जिसमें अजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने दावा किया था कि वह एक मेडिकल कंपनी का वितरक है और वह देश के किसी भी कोने में दो से तीन घंटे में रेमडेसिविर इंजेक्शन मुहैया करवा सकता है।
पुलकित ने अजय से संपर्क किया। जिसने उसे तीन इंजेक्शन के लिए 18 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने आरोपी के बताए बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए। लेकिन उसके बाद शिकायतकर्ता को न ही इंजेक्शन मिला और न ही आरोपी उससे बातचीत की।
इसी तरह पंजाबी बाग निवासी चंद्र मोईली को अपने ससुर के लिए आक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उसने कुलवीर सिंह और दयाशंकर से संपर्क किया, जिसने ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करने का दावा किया था।