फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा ने बोला आप के दावे पर हमला, अवैध रिक्शा पार्किंग व भिखारियों का अड्डा बना हुआ है चांदनी चौक

Wed, 30 Aug 2023 09:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज चांदनी चौक को चमकाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन चर्च मिशन रोड, शांति देसाई मार्ग, एचसी सेन रोड की सड़कों की दुर्दशा देखते बनती है।
विज्ञापन
चांदनी चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के उस दावे को खोखला बताया है, जिसमें जी-20 को लेकर दिल्ली को संवारने के दावे किए जा रहे हैं। चांदनी चौक की बदहाल स्थिति पर एक फोटोग्राफ समेत रिपोर्ट भाजपा ने जारी की है। जिसमें लाल किले से फतेहपुरी तक पूरा चांदनी चौक अवैध तरीके से रिक्शा पार्किंग, जहां-तहां बिस्तर बिछाकर बैठे भीख मांगने वाले, हॉकर को दर्शाया है। पूछा कि क्या इसी तरह की छवि को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विदेशी मेहमानों के सामने प्रस्तुत करने वाले हैं। करोड़ों रुपये तो खर्च हुए लेकिन रखरखाव तक करने में सरकार विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि लाल किला, फतेहपुरी, नई सड़क, साइकिल मार्किट, टाउन हॉल के सामने अवैध रिक्शा और माल वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज चांदनी चौक को चमकाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन चर्च मिशन रोड, शांति देसाई मार्ग, एचसी सेन रोड की सड़कों की दुर्दशा देखते बनती है। मुख्य चांदनी चौक मार्ग की सड़क एवं पटरी पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं।

सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए अधिकांश पौधे सूख चुके हैं। केवल लाल किला से फव्वारा चौक तक पौधे खिले हुए हैं। गलियों के साइनेज बोर्ड खराब हो चुके हैं तो स्ट्रीट लाइट पिलर भी टूट रहे हैं। कटरे कूंचे में बिजली, फोन और इंटरनेट के तारों का जंजाल तक खत्म नहीं हुआ है। एमसीडी मेयर टाउन हॉल की मरम्मत का काम भी कराने में विफल साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें