फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक : 20 अप्रैल तक लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक बदलेगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लाल किले (दिगंबर लाल जैन मंदिर से पुराना लाजपत राय मार्केट तक) पर पीडब्ल्यूडी चांदनी चौक के पुनर्विकास का काम शुरू कर रहा है। लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक इसके पहले फेज का काम 30 दिन यानी 20 अप्रैल तक चलेगा। इन 30 दिन तक दरियागंज से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग का आधा कैरिज्वे वाहनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसे में दरिया गंज से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और कश्मीरी गेट जाने वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दरिया गंज से कश्मीरी गेट तक एनएस मार्ग का कैरिजवे बंद रहने से सभी बसों को दिल्ली गेट से राजघाट तक रिंग रोड से शांति वन, हनुमान सेतु, आईएसबीटी, तीस हजारी, पुल डफ़रिन और ओडीआरए से भेजा जाएगा। शेष वाहनों को सुभाष पार्क टी-प्वाइंट से निषाद राज मार्ग, रिंग रोड शांति वन से, हनुमान सेतु की ओर परिवर्तित किया जाएगा।
जामा मस्जिद की तरफ से आकर ओडीआरएस, कश्मीरी गेट की तरफ जाने लोग परेड ग्राउंड पार्किंग से सर्विस रोड होकर कबूतर मार्केट जाएंगे। इसके बाद एनएस मार्ग से निषाद राज मार्ग की ओर जाना होगा। उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे या फिर जामा मस्जिद से बृजमोहन चौक, दरियागंज व सुभाष पार्क टी प्वाइंट से निषाद राज मार्ग व आगे जा सकते हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव के अनुसार, लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए गए हैं। ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मीं तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें