फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होगी रद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं व बारहवीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा को रद नहीं करेगा। गृह मंत्रालय की ओर से जारी होने वाले मानक संचालन प्रक्रिया के आधार पर इस परीक्षा को आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण अभी तय नहीं कि परीक्षा कब कराई जाएगी। सीबीएसई को लगातार कंपार्टमेंट की परीक्षा रद करने के अनुरोध मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कंपार्टमेंट की परीक्षा को रद नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे काफी छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा। छात्रों की ओर से अनुरोध किया जा रहा था कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कंपार्टमेंट की परीक्षा को रद किया जाना चाहिए। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा को रद करना सही कदम नहीं होगा।
बोर्ड ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भी विभिन्न मानकों का पालन करते हुए परीक्षा कराने का फैसला किया है, वहीं जेईई, नीट की परीक्षा होंगी। ऐसे में इस परीक्षा को रद करने का कोई औचित्य नहीं है। इस बार दसवीं मेें 1,50,198 व बारहवीं में 87, 651 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। बोर्ड की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियों की घोषणा भारत सरकार से परामर्श के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हर साल कंपार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में आयोजित होती थी, लेकिन इस साल कोविड-19 महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। बोर्ड ने इस बार कुछ विषयों की परीक्षा कराए बिना आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें