फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के ढाई साल बाद पत्नी व ससुरालियों पर उकसाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के ढाई साल बाद पत्नी व ससुरालियों पर उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में ढाई साल पहले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मलकीत अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग मानसरोवर पार्क इलाके में रहता था। इसी इलाके में उसके ससुराल वाले रहते हैं। मलकीत के पिता इंद्रजीत का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी व ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। यहां तक कि शादी में जो पैसे ससुराल वालों ने खर्च किए थे, उनकी भरपाई भी मलकीत से कर रहे थे। इस बात से वह काफी परेशान रहने लगा था। यहां तक कि उसने अपना घर भी छोड़ दिया था। कई दिनों तक परेशान रहने के बाद 20 अप्रैल 2018 को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता ने तभी पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें