नई दिल्ली। अलीपुर थाना पुलिस ने तीन करोड़ की इलायची का गबन करने वाले नारायणा विहार निवासी रमन, चेन्नई निवासी बालाजी और शाहदरा निवासी रतन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 50 किलोग्राम वजन के 203 इलायची से भरे बैग और एक ट्रक जब्त किया है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 8 नवंबर को तमिलनाडु के थेनी निवासी आर सिराजुद्दीन ने ट्रांसपोर्टर और उनके साथियों पर गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उन्होंने बताया कि इलायची का खेप दीपक ट्रांसपोर्ट के मालिक बालाजी और उनके सहयोगियों को सौंपा गया था। खेप को आरोपियों ने बेंगलुरु, कर्नाटक में बेच दिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।