फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गवाही देने की रंजिश में केबल कारोबारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग में घेरकर बदमाशों ने रॉड और हथौड़ों से किए वार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। ज्योति नगर थाना क्षेत्र में एक केबल कारोबारी पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने ईस्ट ऑफ लोनी रोड स्थित एलआईजी फ्लैट्स की पार्किंग में कारोबारी को घेर लिया और रॉड व हथौड़ों से पीटा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी के खिलाफ अदालत में गवाही देने की रंजिश में हमला कराने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय प्रताप सिंह ईस्ट ऑफ लोनी रोड स्थित एलआईजी फ्लैट्स में रहते हैं। वह शालीमार बाग में केबल और इंटरनेट का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर की शाम वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से खरीदारी करके अपनी कार से घर लौटे। पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद जैसे ही वह घर की ओर जाने लगे तो पहले से घात लगाए एक युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद चार-पांच अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया। प्रताप सिंह ने हमलावरों में बरवाला निवासी अनंत को पहचानने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफिया यशपाल तोमर, मल्लू, विपिन और गजेंद्र ने हमले की साजिश रची है। पीड़ित के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाने में यशपाल तोमर के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और एससी एक्ट के मामले में वह मुख्य गवाह हैं। इसी वजह से उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलने पर ज्योति नगर थाना पुलिस के साथ क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथौड़े और तीन रॉड बरामद की हैं। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमले के आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें