फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नशेड़ी पिता ने मां को उतारा मौत के घाट, रात भर शव के साथ सोता रहा चार साल का मासूम 

Thu, 25 Feb 2021 08:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने का आरोपी राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शराब के नशे में दिल्ली के एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही लेट गया। सुबह जब आंख खुली तो पाया कि पत्नी में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त हशिका (30) के रूप में हुई। वारदात के समय महिला का चार साल का बेटा भी पास में ही सोया था।

विज्ञापन


हत्या के चंद घंटे बाद ही बुराड़ी थाना पुलिस और उत्तरी जिले की साइबर सेल ने आरोपी राजकुमार (32) को नांगलोई से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राजकुमार ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है। 

यह बात उसकी पत्नी हशिका को पसंद नहीं थी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था। मंगलवार देर रात कहासुनी के दौरान आरोपी राजकुमार ने हशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि बुधवार सुबह संत नगर बुराड़ी से एक महिला की हत्या की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक महिला तुलसी देवी मिली। तुलसी ने बताया कि दामाद ने उसकी बेटी हशिका की हत्या कर फरार हो गया। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। तुलसी ने बताया कि राजकुमार शराब के लिए पत्नी से रोजाना रुपये मांगता था। रुपये न देने पर झगड़ा करता था। आरोप है कि मंगलवार राम करीब 11:00 बजे हशिका, उसका चार साल का बेटा घर में मौजूद थे। तभी राजकुमार वहां पहुंचा। 

हशिका व राजकुमार का झगड़ा हुआ तो उसने गुस्से में पत्नी का गला घोंट दिया। हशिका बिस्तर पर गिर गई। राजकुमार भी उसके बराबर में लेटकर सो गया। सुबह 4.30 बजे उसकी आंख खुली तो पत्नी में हलचल न देखकर उसके होश उड़ गए। वह अपना सामान उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें