फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल कक्षा आठवीं तक कराना चाहते हैं ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण निजी स्कूल कक्षा आठवीं तक के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा व असाइनमेंट के मूल्यांकन के आधार पर ही प्रमोट करेंगे। दरअसल निजी स्कूल बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। काफी स्कूलों ने इसके लिए ना केवल दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं बल्कि परीक्षा तिथियां भी तय कर दी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को ही सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों को प्रमोट करने के लिए कहा है। बच्चों की परीक्षाएं नहीं होंगी उनका मूल्यांकन असाइनमेंट और प्रोजेक्ट के आधार पर होगा। निदेशालय ने निजी स्कूलों को मूल्यांकन के तौर-तरीके व शेड्यूल तय करने के लिए कहा है।
मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर कहती हैं कि दूसरी से पांचवीं तक ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। यह विषयवार 30 अंकों की होगी। पहले जो पीरियोडिक टेस्ट लिए गए हैं उनके अंकों को भी जोड़ा जाएगा। छठी से आठवीं तक के बच्चों की भी ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें 80 अंक की लिखित व 20 अंक की मौखिक परीक्षा होगी। बच्चों के पिछले मूल्यांकन के अंकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शालीमार बाग स्थित मॉडर्न स्कूल भी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। वह असाइनमेंट, ऑनलाइन क्विज, प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर भी छात्रों का मूल्यांकन करेगा। दरअसल स्कूल प्रोजेक्ट वर्क, असाइनमेंट को ज्यादा रखेगा। वहीं माउंट आबू स्कूल पहले से ही 8 वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है। पूरे वर्ष जो असाइनमेंट, ऑनलाइन क्विज हुए उनकी भी वेटेज दी जाएगी।
कोरोनो वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए मार्च 2020 में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दिल्ली सरकार ने 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें