फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नजफगढ़ में गोकशी के आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कथित गोशाला और पशुओं के बाड़े ध्वस्त, मकान तोड़ने का नोटिस जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ में गोशाला की आड़ में कथित तौर पर गोकशी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद दिल्ली सरकार का जिला प्रशासन और एमसीडी का नजफगढ़ जोन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन और एमसीडी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से आरोपियों से जुड़े परिसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने खैरा में उस गोशाला को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह धराशायी कर दिया, जहां गोकशी किए जाने का मामला सामने आया था। वहीं श्रीकृष्णा काॅलोनी में आरोपियों के मकानों के साथ पशुओं को रखने के लिए बनाए गए बाड़ों को भी तोड़ दिया गया। इसके अलावा आरोपियों के मकान को तोड़ने के नोटिस जारी किए हैं।
जिला प्रशासन और एमसीडी के अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार सुबह ही पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच गए थे। प्रशासनिक अमले के पहुंचने के साथ ही इलाके में हलचल बढ़ गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बाद बुलडोजर की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दिनभर चला अभियान
कार्रवाई के दौरान प्रदेश भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं विधायक करनैल सिंह, क्षेत्रीय विधायक नीलम पहलवान और स्थानीय पार्षद अमित खड़खड़ी भी मौके पर मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ कार्रवाई का जायजा लिया। सुबह शुरू हुआ तोड़फोड़ का अभियान दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन


चार आरोपियों को हिरासत में लिया था
नजफगढ़ में गोशाला की आड़ में कथित तौर पर गोकशी किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया था। गोशाला परिसर से मवेशियों और उनके अवशेष मिलने की बात भी सामने आई थी। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और एमसीडी ने आरोपियों से जुड़े परिसरों की जांच और निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू की। साथ ही एमसीडी ने अन्य निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई का रास्ता भी खोल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें