देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास थाना इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को झारखंड स्थित गांव से साथ लेकर आया और दिल्ली में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती एक ही गांव के होने के कारण आरोपी युवक को भाई कहती थी।
हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान इशाक (26) के रूप में हुई। आरोपी पीड़ित युवती को गांव से साथ लेकर आया था। युवती पंचशील पार्कमें स्थित एक कोठी में काम करती है।
हालांकि कुछ महीने पहले दिल्ली आई युवती की नौकरी आरोपी ने ही पंचशील पार्कमें ही लगवाई थी। दोनों जब दिल्ली आए तो युवती आरोपी को अपने कमरे में ले गई।
यहां पर युवती ने इशाक को चाय पिलाई। इसके बाद आरोपी ने उसके कमरे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत पुलिस को की।