फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने दिल्ली में तोड़े सारे रिकार्ड, दो साल में पहली बार 28867 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से राजधानी में कोरोना महामारी ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीते दो साल में पहली बार राजधानी में बीते एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 28,867 केस मिले हैं। जबकि 31 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इससे पहले 20 अप्रैल, 2021 को एक दिन में 28,359 लोग संक्रमित मिले थे। राजधानी में कोरोना का पहला मरीज 2 मार्च 2020 को मिला था लेकिन तब से लेकर अब तक पहली बार एक दिन में संक्रमित मिलने वालों की संख्या 29 हजार के करीब पहुंची है।
विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 98,832 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 29.21 रही। इस दौरान 22,121 मरीजों को छुट्टी भी दी गई। बीते 31 दिसंबर, 2021 तक दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25,107 थी जोकि बढ़कर 25,271 तक पहुंच गई है। संक्रमितों की कुल संख्या 16,46,583 हो चुकी है। इनमें से 15,27,152 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी दिल्ली में 94160 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 2424 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 559 मरीजों को कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 41 मरीजों का इलाज कोविड निगरानी केंद्रों में चल रहा है। इतना ही नहीं 62324 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है।
विज्ञापन

98 मरीजों की स्थिति गंभीर
विभाग ने जानकारी दी है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 98 की हालत गंभीर है जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इनके अलावा 768 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है, लेकिन 628 मरीजों में मॉडरेट लक्षण होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 55 मरीजों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इनके अलावा राजधानी में कोरोना के नए मामले बढ़ने की वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 23997 तक पहुंच गई है। पिछले एक दिन में तीन हजार नए इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल किए गए हैं।
अब तक 1.17 करोड़ टीकाकरण
राजधानी में 1.17 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। इनके अलावा 4.02 लाख किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। इनके अलावा 65128 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को एहतियाती खुराक भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें