आरोप है कि तरुण व्हाट्स एप पर मैसेज तो कभी कॉल कर पीड़ित विजय की बुआ की बेटी को परेशान करता था। शुक्रवार रात विजय ने जब तरुण से इस बारे में बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया।
इसके कुछ देर बाद ही आरोपी चाकू लेकर विजय के घर पहुंच गया। वहां तरुण के फूफा ने उससे चाकू छीनने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया।