फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कर्मयोगी आवास योजना में बुकिंग की तारीख 30 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीडीए ने कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट खरीदने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को राहत दी है। योजना के तहत तैयार फ्लैटों की बुकिंग की समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र आवेदकों को फ्लैट की कीमत पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

डीडीए के अनुसार, योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। योजना के तहत तैयार फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे आवंटन के बाद निर्माण पूरा होने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बुकिंग की समय सीमा बढ़ाए जाने से उन सरकारी कर्मचारियों को भी घर खरीदने का मौका मिलेगा, जो पहले निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे। हालांकि, यह सुविधा उपलब्धता पर भी निर्भर करेगी। इच्छुक कर्मचारी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट और उसकी ई-सेवा वेबसाइट पर जाकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें