फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हाई अलर्ट: आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा ने पुलिस को भेजा ईमेल

Sun, 08 Aug 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अलकायदा के नाम से ईमेल आया है, अगले कुछ दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अलकायदा ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। दिल्ली पुलिस को शनिवार शाम को अलकायदा के नाम से ईमेल आया था, इसमें अगले कुछ दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, धमकी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार शाम को आए मेल में मिला था, इसमें कहा गया है कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जांच करने पर डीआईजी ने बताया कि पहले भी समान नामों और समान विवरणों के साथ धमकी संदेश मिला था। उनके मुताबिक, पहले करणबीर और शैली को आईएसआईएस का सरगना बताया था, उसमें भी यही लिखा था कि दोनों आ रहे हैं और एक से तीन दिन में एयरपोर्ट पर बम धमाके करने की साजिश रचेंगे। 
विज्ञापन

  इससे पहले 18 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई थी। बंगलूरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री को वाशरूम में एक पर्ची मिली थी, जिसमें विमान में बम होने और उसके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उड़ाने की बात लिखी हुई थी। 
विज्ञापन

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। लेकिन विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला था। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया था कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। किसी यात्री ने विमान के वाशरूम में एक टिश्यू पेपर का टुकड़ा पड़ा हुआ देखा था। जिसमें लिखा हुआ था कि बंगलूरू से दिल्ली आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में बम है। 

विमान के दिल्ली पहुंचते ही उसमें धमाका कर दिया जाएगा। यात्री ने तुरंत इसकी सूचना आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। साथ ही बम निरोधक दस्ता को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया था।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विमान को पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया और उसकी चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान विमान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें