फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में इस्राइली दूतावास के पास बम धमाका, तीन कारों के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इजरायली दूतावास के पास बम
विज्ञापन

धमाका, तीन कारों के शीशे टूटे
हाई अलर्ट; दिल्ली पुलिस ने कम तीव्रता वाला बम बताया, चलती कार से फूलदान में फेंकने की आशंका
- किसी के घायल होने की सूचना नहीं, स्पेशल सेल और एनआईए की टीमें पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लुटियन की दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर शुक्रवार शाम इस्राइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम बम धमाका होने से अफरा-तफरी फैल गई। इस्राइली दूतावास से करीब 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के पास बम धमाका उस समय हुआ, जब करीब दो किमीमीटर दूर विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह हो रहा था। धमाके में सड़क पर खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बम चलती कार से फूलदान में फेंकने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राष्ट्रीय जांच एजेंसी आदि एजेंसियों के अधिकारी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए थे। सेल सैंपल एकत्र कर यह पता लगाने में जुट गई है कि धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। धमाके के बाद दिल्ली में हार्ट अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट समेत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस्राइली दूतावास ने कहा है कि उनके यहां किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि शाम 5:05 बजे इस्राइली दूतावास से करीब 150 मीटर दूर बंगला नंबर 5, एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर बम धमाके की सूचना मिली। धमाके के बाद इस्राइली दूतावास से एक व्यक्ति निकला और घटनास्थल का वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींचे। इसके बाद सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अनिल मित्तल ने कहा कि धमाका बहुत कम तीव्रता वाला था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। सिर्फ तीन कारों के शीशे टूटे हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, किसी शरारती तत्व ने सनसनी फैलाने की नीयत से यह धमाका किया। बताया जा रहा है कि किसी ने चलती कार से सड़क किनारे रखे फूलदान में यह बम फेंका। अधिकारी फोरेंसिक टीमों के साथ सैंपल व विस्फोटक एकत्र कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि धमाके में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।
धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को आया कॉल
कहा जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने बम धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कॉल किया था। एजेंसियां कुछ कर पातीं, उससे पहले ही धमाका हो गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
शुरू में नहीं हुआ बम का अहसास
बम धमाके वाली जगह के पास रहने वाले आर्यन ग्रोवर ने बताया कि उनका घर यहां से 150 से 200 मीटर दूर है। तेज आवाज में धमाके के बाद आसपास के पेड़ों से पक्षी एकाएक उड़ गए। उनका कहना है कि शुरू में नहीं लगा था कि यह आवाज बम धमाके की है। कारों के शीशे टूटने की आवाज आई थी। इसके बाद मौके पर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन

आंदोलन और गणतंत्र दिवस
समारोह के दौरान आतंकी
साजिश की थी आशंका
दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों के बीच घुसकर आतंकियों के वारदात करने की आशंका है। ‘अमर उजाला’ ने इस आशंका के संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बावजूद बम धमाका हो गया। बीटिंग द रिट्रीट समारोह के कारण नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। किसानों की हिंसा के बाद दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों को उतारा गया था। इनमें से ज्यादा कंपनियों को नई दिल्ली में वीआईपी की सुरक्षा में लगाया गया था। इसके बावजूद शरारती तत्वों की करतूत से दिल्ली पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें