दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लोग भाजपा के साथ हैं क्योंकि जनता के पैसे की कीमत पर शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने वाले आबकारी घोटाले का पर्दाफाश हो गया है।
कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के आवासों के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लोग भाजपा के साथ हैं क्योंकि जनता के पैसे की कीमत पर शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने वाले आबकारी घोटाले का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन
गुप्ता ने सिसोदिया के मथुरा रोड स्थित आवास के पास विरोध का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार जवाबों से बचने की कोशिश कर रही है, लेकिन सिसोदिया को हटाए जाने तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। वहीं, विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा दिल्ली इकाई के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।