राशन वितरण में खामियों के विरोध में भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक जनजागरण अभियान शुरू किया है। रोहतास नगर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक जितेंद्र महाजन, अजय महावर ने किया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने राशन की समस्याओं को लेकर डीसीपी को ज्ञापन भी सौंपा। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जब वह ज्ञापन सौंपने के लिए जा रहे थे तो ज्योति नगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
हालांकि बाद में ज्ञापन लेने के बाद छोड़ दिया गया। विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा की दिल्ली सरकार ने 2016 से रोहतास नगर विधानसभा में कोई राशन कार्ड नहीं बनाया है। ढाई हजार परिवारों के जो राशन कार्ड पेंडिंग है उनकी भी कोई सुनवाई नहीं है।