फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पानी की किल्लत को लेकर एक तरफ जहां दिल्ली की जनता बेहाल है, तो वहीं राजनीतिक घमासान भी मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने किल्लत के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, तो वहीं प्रदेश भाजपा ने इसके लिए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। टैंकर और पानी माफिया को बढ़ावा देकर कृत्रिम जलसंकट का आरोप सरकार पर मढ़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन के निवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर पानी बेचकर कमाई करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने जब सत्येंद्र जैन के घर के पानी का कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया। पानी की बौछारों से उन्हें तितर-बितर किया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़ सहित कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अगले 48 घंटे में पानी की व्यवस्था सही नहीं हुई, तो भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के पानी का कनेक्शन काटेगी। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर अपनी कमियों का ठीकरा फोड़ने वाली केजरीवाल सरकार को जानना चाहिए कि हरियाणा 500 एमजीडी की जगह 640 एमजीडी पानी प्रतिमाह उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की गलत और भ्रष्टाचारी नीतियों के कारण कभी 800 करोड़ रुपये के फायदे में चलने वाला दिल्ली जल बोर्ड आज कंगाली की कगार पर आ गया है। आप की सरकार आई तो उस वक्त 800 एमजीडी पानी की जरूरत थी लेकिन आज 1300 एमजीडी पानी की जरूरत होने के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड सिर्फ 775 एमजीडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है। राज निवास मार्ग पर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, राजन तिवारी, जयवीर राणा, प्रदेश नवीन कुमार जिंदल, विधायक अजय महावर, अनिल वाजपेयी, मोहन सिंह बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें