उधर, केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार को दोषी ठहराती रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र हमारे कोटे का ऑक्सीजन नहीं दे रही है। जिसके चलते मरीजों की जान जा रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना टीका निर्यात पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत सरकार ने पिछले तीन महीनों में 93 देशों को कोविड टीके भेजे हैं। सरकार ने उन्हें 6.5 करोड़ खुराकें दी हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि केवल हमने दूसरों को टीके दिए वो भी तब जब हमारे खुद के लोग मर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या विदेशों को वैक्सीन का निर्यात करना केवल केंद्र सरकार की छवि सुधारने के लिए था या कुछ अन्य देशों से वाहवाही सुनने के लए किया गया था? मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि टीकों का निर्यात करने से पहले देश में सभी का टीकाकरण किया जाए।