फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी का फंड रोकने पर भाजपा ने निकाला विरोध-मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी का फंड रोकने पर भाजपा ने निकाला विरोध-मार्च
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी को फंड जारी करने की मांग करते हुए भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को तीनों एमसीडी के भाजपा पार्षदों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एमसीडी के साथ दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे भाजपाई सिविक सेंटर से दिल्ली सचिवालय के लिए रवाना हुए। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया और बस में बिठाकर राजेंद्र नगर थाने ले गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट में निगम के सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली को गंदा बता कर सफाई कर्मियों की मेहनत का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के बजट के अनुसार 2020-21 में पूर्वी दिल्ली एमसीडी को 1677 करोड़ रुपये मिलने हैं। लेकिन वित्तीय वर्ष के छह महीने बाद भी अब तक महज 157 करोड़ रुपये ही मिले हैं। दक्षिण दिल्ली एमसीडी को 893 करोड़ रुपये की जगह 232 करोड़ ही मिल पाए हैं। इसी तरह उत्तरी निगम को 1568 करोड़ रुपये की जगह 612 करोड़ यानी महज 40 प्रतिशत बजट ही दिया गया है। पिछले 6 वर्षों से दिल्ली सरकार फंड रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें