फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेगासस: भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया 'सॉफ्टवेयर', बोले- ऐसे तो सिंगल डिजिट पर आ जाएगी कांग्रेस

Wed, 21 Jul 2021 09:22 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसी भी नेता, पत्रकार, उद्योग घराने या किसी भी अन्य व्यक्ति का गैरकानूनी ढंग से फोन को ना हैक किया गया है और न ही किसी प्रकार की जासूसी करने का प्रयास किया गया है।
 
विज्ञापन
Pravesh Verma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि मानसून सत्र के ठीक पहले हताश और निराश विपक्ष ने जासूसी का झूठा आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसी भी नेता, पत्रकार, उद्योग घराने या किसी भी अन्य व्यक्ति का गैरकानूनी ढंग से फोन को ना हैक किया गया है और न ही किसी प्रकार की जासूसी करने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन


सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता का जनहित के मुद्दों पर से ध्यान हटाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है क्योंकि इस सत्र में 17 नए बिल आने वाले हैं जो जनहित और जनकल्याणकारी साबित होंगे। 

प्रवेश साहिब सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर ना तो इस आरोप का कोई सबूत है और न ही कोई साक्ष्य। जिस सॉफ्टवेयर का इस जासूसी में नाम लिया जा रहा है वह मानव, बच्चों की खरीद-फरोख्त या नशा की जानकारी के लिए प्रयुक्त होता है, लेकिन भारत इस सूची में है ही नहीं। 
विज्ञापन


सूची में जिन पत्रकारों के नाम डाले गए हैं वे किसी भी तरह से इस स्तर के नहीं हैं कि उनकी जासूसी की जाए। क्योंकि उनमें से एक भी पत्रकार राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं है और ना ही उन्हें किसी तरह की जानकारी है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह के काम नहीं करती बल्कि यह तो कांग्रेस का काम है और उनके समय में ऐसा होता रहा है। 

उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी जैसा ‘सॉफ्टवेयर’ है तब तक भाजपा को किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी तो कांग्रेस डबल डिजिट में है, लेकिन राहुल गांधी ऐसे ही काम करते रहे तो एक दिन कांग्रेस सिंगल डिजिट पर भी आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें