फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में फंसी भाजपा सांसद गौतम गंभीर की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर मंगलवार को निगम महापौर निर्मल जैन के साथ गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सांसद की गाड़ी कूड़े में फंस गई। हालांकि, वहां मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने गाड़ी को धक्का मारकर बाहर निकाला। इस दौरान उनके साथ निगमायुक्त दिलराज कौर, निगम के प्रमुख अभियंता प्रदीप खंडेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि बारिश के कारण एक जगह पर कूड़ा गल गया था। इस वजह से गाड़ी फंस गई। हालांकि, बाद में सांसद ने पैदल ही कूड़े के पहाड़ का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सांसद की ओर से समय-समय पर लैंडफिल साइट का दौरा किया जाता रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे कम करने की योजना बनाई गई थी। यही कारण है कि लैंडफिल साइट की ऊंचाई कम हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लैंडफिल साइट पर आठ ट्रॉमल मशीनें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी यहां एक करोड़ 40 लाख टन कूड़ा जमा है।
वहीं, निगमायुक्त डॉ. दिलराज कौर ने कहा कि वर्ष 2017 में लैंडफिल साइट पर कचरे का पहाड़ गिरने के बाद यहां कूड़ा डालने पर पाबंदी लगाई गई थी। उन्होंने कहा पहले यहां एक ट्रॉमल मशीन लगाने की जगह थी। बाद में प्रयास कर यहां आठ ट्रॉमल मशीनें लगाई गई। इसके साथ ही भविष्य में यहां चार और ट्रामल मशीन लगाई जाएंगी ताकि कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रॉमल मशीन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 640 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है। इसमें कूड़े को तीन भागों में बांट कर अलग किया जाता है। प्रत्येक भाग में हल्के पदार्थ निकलते हैं, जिसमें प्लास्टिक व पॉलिथीन तथा कपड़ा आदि रहता है। वहीं, दूसरे भाग में भारी अपशिष्ट निकलते हैं जिसमें धातु से बने पदार्थ शामिल होते हैं। वहीं, तीसरे वर्ग में छोटे पदार्थों को निकाला जाता है। इसके बाद इनको शास्त्री पार्क के सी एंड डी प्लांट में भेजा जाता है। इससे भवन सामग्री वस्तु का निर्माण किया जाता है। वहीं, अन्य पदार्थों से मिट्टी बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें