फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को गोयल का चैलेंज: मुख्यमंत्री दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीकर दिखाएं, आनंद पर्वत पर भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 24 Jun 2021 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड का पानी इतना गंदा है कि मुख्यमंत्री भी नहीं पी सकते। राजधानी के कई इलाकों में दिल्ली जल बोर्ड से गुस्साए व्यक्तियों ने दिल्ली पुलिस को फोन करके भी गंदे पानी की शिकायत की। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते विजय गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘जल जन आन्दोलन’ के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आनंद पर्वत पर गंदे पानी की बोतलों के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मेयर जय प्रकाश के साथ विजय गोयल ने मौजूद लोगों की पानी की समस्याओं को सुना और फिर जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी के सैंपल के साथ विरोध दर्ज किया। विजय गोयल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि वे जल बोर्ड के सप्लाई के पानी को पीकर दिखा दें। 

विज्ञापन


इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि पानी इतना गंदा है कि मुख्यमंत्री भी नहीं पी सकते। राजधानी के कई इलाकों में दिल्ली जल बोर्ड से गुस्साए व्यक्तियों ने दिल्ली पुलिस को फोन करके भी गंदे पानी की शिकायत की। एक युवक का कहना था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है, क्योंकि उसके इलाके ख्याला हरिजन बस्ती में जल बोर्ड गंदा पानी सप्लाई करता है। कोविड के समय में जब लोग पहले ही बीमारियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में केजरीवाल सरकार अगर जल बोर्ड से गंदा पानी देगी तो बीमारियां और फैलेंगी। कुछ इलाकों में जहां पहले पानी आधा घंटा आता था, वहां अब सिर्फ 15 मिनट ही आ रहा है, और वो भी एक ही समय।

आधी दिल्ली में तो दिल्ली सरकार टैंकरों से पानी दे रही है, जो कि बिना साफ किए सीधा अवैध तरीके से बोरिंग से भर लिया जाता है और इसके पीछे आम आदमी पार्टी के नेताओं की टैंकर माफिया से मिली-भगत है।
विज्ञापन


पूर्व मेयर जय प्रकाश ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में ही कम से कम 13 जगह पर पानी काफी गंदा आ रहा है। जिनमें शास्त्री नगर, सदर, किशनगंज, आनंद पर्वत और इंडस्ट्रीयल एरिया आदि कई क्षेत्र हैं। इलाकों में पानी की भारी कमी की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा तीन बड़ी समस्याएं हैं। इनमें एक टैंकर माफिया, दूसरी गंदा पानी और तीसरी पानी की कमी।  जिन पर केजरीवाल सरकार ध्यान नहीं दे रही। जब दिल्ली त्राहि-त्राहि कर रही है, तब ये प्रबंधन की समीक्षा करने बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें