उन्होंने कहा कि टीके की नियमित आपूर्ति से दिल्ली सरकार युवाओं का तेजी से टीकाकरण कर सकती है। उन्होंने कहा कि ताजा भंडार के साथ दिल्ली में कोवाक्सिन की 20 दिन की और कोविशील्ड की नौ दिन की खुराक उपलब्ध है।
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में युवा आबादी के 25 फीसदी को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 18-44 आयु वर्ग के 90,000 से ज्यादा युवाओं समेत 1.09 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीके की नियमित आपूर्ति से दिल्ली सरकार युवाओं का तेजी से टीकाकरण कर सकती है। उन्होंने कहा कि ताजा भंडार के साथ दिल्ली में कोवाक्सिन की 20 दिन की और कोविशील्ड की नौ दिन की खुराक उपलब्ध है। कोवाक्सिन का इस्तेमाल सिर्फ दूसरी खुराक देने के लिए किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार को कोवाक्सिन की 68,000 और कोविशील्ड की 80,000 से ज्यादा खुराक मिली है।