फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : नहीं थम रहा पक्षियों की मौत का सिलसिला, दिल्ली में अब तक 1216 की मौत

Tue, 19 Jan 2021 09:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बर्ड फ्लू को लेकर केंद्रीय टीम ने दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच पक्षियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार तक दिल्ली में कुल 1216 पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से 46 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 11 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मंगलवार की शाम तक 742 कॉल प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें अधिकतर कॉल कौवे की मौत के संबंध में दी गई हैं। दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले 11 से अधिक हो सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के मद्देनजर संजय झील पार्क, हस्तसाल पार्क और द्वारका के पार्क को बंद रखा गया है। वहीं, शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर में भी उल्लू और कबूतर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। संजय झील और पूर्वी दिल्ली स्थित मयूर विहार के सेंट्रल पार्क में चार कौवे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

लालकिला 26 जनवरी तक बंद
वहीं लाल किला परिसर में एक कौवे की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसको देखते हुए लाल किले को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक लाल किला परिसर में कुछ दिन पहले 15 कौवे मृत पाए गए थे। एक नमूने को जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजा गया गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार पशुपालन विभाग की टीम लगातार पार्कों में निगरानी बनाए हुए हैं और अधिक से अधिक सैंपल इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर वैसे भी लाल किला 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक बंद रहता है। हालांकि, इसे अब 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा।  26 जनवरी के बाद भी लाल किला को बंद रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। यदि ऐसी स्थिति बनती है तो इसके लिए जिलाधिकारी संबंधित इलाके को संक्रमित घोषित कर बंद रखने के निर्देश जारी करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली चिड़ियाघर में भी एक उल्लू व कबूतर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें