फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सनलाइट कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने मचाया उत्पात, दर्जनों कार व मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर की फायरिंग

Mon, 10 Jan 2022 07:19 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीसीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी कुशाल मेहता उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा लगता है कि चीकू की कर्मसेन से पहले की कोई रंजिश है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने दो जनवरी की रात जमकर उत्पात मचाया। बाइक सवार बदमाशों ने एक दर्जन से ज्यादा कारें व मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर फायरिंग की। दुकानों के काउंटर और घरों के दरवाजे तोड़ डाले। बदमाशों के हाथों में डंडे, हॉकी, रॉड व कट्टे थे। बदमाशों का तांडव देखकर गली में मौजूद लोग भागकर घरों में घुस गए। 

विज्ञापन


इस उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस जागी। पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी कुशाल मेहता उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। इस उत्पात के बाद इलाके के लोगों में दशहत व्याप्त है।

तोड़फोड़ व फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से फरार
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उत्पात को लेकर पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कर्मसेन ने कहा है कि वह सनलाइट कॉलोनी में शिवमंदिर के पास रहते हैं। उनकी ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि दो जनवरी की रात करीब आठ बजे चीनू, मीठू, प्रिंस और फैज आदि बदमाश अचानक मोटरसाइकिलों पर आए। पहले तो उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ की और फिर कर्मसेन की दुकान के काउंटर को गिरा दिए। दूसरे बदमाशों ने काउंटर व दुकान में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ व फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से कुछ खोल मिले हैं। स्थानीय निवासी अविनाश पांडेय व आकाश ने भी उत्पात को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए मचाया उत्पात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीसीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी कुशाल मेहता उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा लगता है कि चीकू की कर्मसेन से पहले की कोई रंजिश है। इस रंजिश के कारण ही आरोपियों ने उत्पात मचाया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों ने लूटपाट व दहशत फैलाने के लिए उत्पात मचाया है। इलाके में पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस आरोपियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। सीसीटीवी होने के बावजूद पुलिस अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पहले चोरी फिर दुकान में आग लगाई
सनलाइट कॉलोनी में ही चोरों ने पहले एक दुकान में चोरी की और फिर दुकान में आग लगा दी। पीड़ित दुकानदार नरेन्द्र सैनी ने बताया कि वह एक जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर गया था। वह दो जनवरी को दुकान पर आया तो दुकान का सारा सामान जला हुआ था। साथ ही काफी सामान गायब था। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने चोरी करने के बाद दुकान में आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दुकान के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सनलाइट कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें