फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए बड़ी खबर : दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सेज मेें दाखिले के लिए पहली कटऑफ शुक्रवार को जारी होगी। प्रत्येक कॉलेज ने अपनी कटऑफ में विषयानुसार दो से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं, आर्यभट्ट कॉलेज ने अपने स्तर पर अपनी पहली कटऑफ बृहस्पतिवार को जारी कर दी। कॉलेज नेे सर्वाधिक साइकोलॉजी ऑनर्स की कटऑफ 98.5 फीसदी निकाली है, जबकि बीकॉम ऑनर्स और इकनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ 98 फीसदी रही।
विज्ञापन

आर्यभट्ट कॉलेज की कटऑफ ने अन्य कॉलेजों की कटऑफ का ट्रेलर दिखा दिया है। कॉलेज ने औसतन अपनी कटऑफ में 0.5 से 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। कॉलेज में साइकोलॉजी ऑनर्स में बीते साल कटऑफ 97 फीसदी थी, जो इस साल 98.5 पहुंच गई है। इस साल बीएससी गणित की कटऑफ 97 फीसदी है, जबकि बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस की कटऑफ 97, अंग्रेजी ऑनर्स की 96, हिस्ट्री ऑनर्स की 95, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की 96 और बीकॉम की 97 फीसदी रही है। कॉलेज में हिंदी ऑनर्स की कटऑफ बीते साल 80 फीसदी थी, जो इस साल बढ़कर 86 फीसदी रही ह्रै।
इसलिए माना जा रहा है कि प्रत्येक कॉलेज में कटऑफ में बढ़ोतरी होनी है। इसका बड़ा कारण इस बार सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड में 90 से 100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होना है। अन्य कॉलेजों ने भी कटऑफ तैयार कर ली है, लेकिन डीयू प्रशासन ने अपने स्तर पर जारी नहीं करने के लिए कहा है। कॉलेजों को कटऑफ तय कर प्रशासन को भेजने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। कुछ कॉलेजों ने अपनी कटऑफ भेज दी, जबकि कुछ प्रक्रिया में है। डीयू प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी कॉलेजों की पहली कटऑफ एक अक्तूबर को ही जारी की जाएगी। चार अक्तूबर को दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन

ग्रीवांस कमेटी का गठन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया चार अक्तूबर को शुरू होने जा रही है। ऐसे में डीयू प्रशासन ने दाखिले से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए एक कमेटी का गठन किया। 11 सदस्यीय ग्रीवांस कमेटी में संस्कृत विभाग के प्रो रंजीत बेहरा को कन्वीनर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें