फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: भाकियू ने संभल में दो स्थानों पर लगाया जाम, कई जगह सौंपे ज्ञापन 

Fri, 26 Mar 2021 04:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

  • स्टेट हाइवे पर लगाया जाम  
  • एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खोला जाम  
  • तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग 
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीनों कृषि कानून के विरोध में भारत बंद को लेकर संभल जिले में सिर्फ दो स्थानों पर जाम रहा। कई स्थानों पर ज्ञापन सौंपे गए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू ने जुनावई में सुबह ग्यारह बजे से मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। एसडीएम गुन्नौर मौके पर पहुंचे तो किसानों ने एक घंटे के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जाम खोल दिया। संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुरसानी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत की। दोपहर दो बजे सड़क पर उतर आए। करीब आधा घंटे तक जाम रहा। इस दौरान केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। 

एसडीएम व सीओ ने ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारी जाम लगाने के लिए मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर धनारी में पहुंचे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। एसडीएम ने ज्ञापन लिया पर जाम नहीं लगा। भाकियू पदाधिकारी वापस लौट गए। कुढ़फतेहगढ़ के बेरनी में और चंदौसी की प्रगति विहार कालोनी में भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें