योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में हमने 15 मार्च तक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। छह मार्च को किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होंगे। इस दिन किसान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर यातायात को अलग-अलग स्थानों पर रोकेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी प्रदर्शन स्थलों पर महिला प्रदर्शनकारियों को सामने लाया जाएगा। पांच मार्च से कर्नाटक में एमएसपी दिलाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें पीएम से फसलों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने को कहा जाएगा।