फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान, पांच राज्यों के लोगों से भाजपा को वोट न देने की करेंगे अपील, छह मार्च को एक्सप्रेसवे करेंगे जाम

Tue, 02 Mar 2021 08:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
देश के पांच राज्यों में इसी माह से विधानसभा चुनाव के मतदान की शुरुआत होगी।  इन राज्यों में भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वो इन राज्यों के लोगों से चुनाव में भाजपा को वोट न देने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल और केरल में चुनावों के लिए दल भेजेंगे। हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे, लेकिन लोगों से अपील करेंगे कि वे उन उम्मीदवारों को वोट दें, जो भाजपा को हरा सकते हैं। हम लोगों को किसानों के प्रति मोदी सरकार के रवैये के बारे में बताएंगे।  

संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव ने कहा कि 10 ट्रेड संगठनों के साथ हमारी मीटिंग हुई है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों का जो निजीकरण कर रही है उसके विरोध में 15 मार्च को पूरे देश के मजदूर और कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे और रेलवे स्टेशनों के बाहर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार की तरफ से इस आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया गया था। केंद्र सरकार में हरियाणा के जो तीन मंत्री हैं,  उनके गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में हमने 15 मार्च तक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। छह मार्च को किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होंगे। इस दिन किसान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर यातायात को अलग-अलग स्थानों पर रोकेंगे। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी प्रदर्शन स्थलों पर महिला प्रदर्शनकारियों को सामने लाया जाएगा। पांच मार्च से कर्नाटक में एमएसपी दिलाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें पीएम से फसलों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने को कहा जाएगा।
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें