फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: अमर उजाला से बोले राकेश टिकैत, एक दिन के लिए बंद करेंगे चिल्ला बॉर्डर

Tue, 16 Mar 2021 05:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली की सीमाओं पर 100 से अधिक दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। किसान अब पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि चिल्ला बॉर्डर सिर्फ एक दिन के लिए बंद किया जाएगा। समिति की तरफ से अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही तारीख तय कर बॉर्डर को ब्लॉक करेंगे। 
विज्ञापन


नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों के नेता राकेश टिकैत अब कई राज्यों में रैली कर सरकार पर दबाव बनाने को अन्नदाताओं के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। 

वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि बीते डेढ़ महीने से बॉर्डर पर ही उन्होंने अपने सभी त्यौहार मनाए हैं। इसी प्रकार होली भी यहीं मनाई जाएगी। इसके तहत सभी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

यह पंचायत प्रति माह मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में आयोजित होती है, जो कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा बुलाई जाती थी। वह पंचायत इस बार यहां गाजीपुर बॉर्डर पर होने जा रही है। इसी पंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

बॉर्डर पर बढ़ रही संख्या
बीते कुछ दिनों से बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। हर गांव से किसानों के धरना स्थल पर आने का आह्वान किया जा रहा है। 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने के लिए युवाओं को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें