फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज से खुल रहे हैं बार और क्लब, अभी 20 दिन का ट्रायल

Wed, 09 Sep 2020 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के रेस्ट्रो बार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मरीजों के बीच दिल्ली में बुधवार से होटल, रेस्तरां, बार और क्लब खुलने जा रहे हैं। शुरुआती करीब बीस दिन के लिए ट्रायल पर इन्हें खोला जाएगा। इसके बाद इस फैसले की समीक्षा होगी और सब कुछ कोविड प्रोटोकाल के हिसाब से चलने पर इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले तीन सितंबर को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इस बारे में फैसला लेने के साथ एसओपी जारी कर दी थी। इसके मुताबिक, बार और पब में स्टाफ के सिर्फ उन लोगों को ही काम करने की इजाजत होगी, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं होंगे। साथ ही बार और पब में कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों को ही बैठने की इजाजत होगी। कंटेनमेंट जोन में बार, पब और क्लबों को फिलहाल खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविड प्रोटोकाल सख्ती से लागू किया जाएगा। विभाग की टीमें नजर रखेंगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं कोई लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन


अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त टीमें तैयार की जाएंगी। संचालकों पर कोविड प्रोटोकाल लागू करने की जिम्मेदारी होगी। अगर कोई नियम तोड़ता है तो परिसर सील करने के साथ लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें