फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संजय गांधी अस्पताल में नन्ही परी को आज से मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 10 Jun 2022 04:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

हेल्प डेस्क में एमसीडी, बैंक और आधार इकाइयों के अधिकारी बैठेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि बच्चियों के माता-पिता के पास छुट्टी से पहले ये दस्तावेज हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के संजय गांधी अस्पताल में आज से बच्ची के जन्म पर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते की सौगात मिलेगी। यह पहल उत्तरी-पश्चिमी जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है। अगले सप्ताह से यह सुविधा दीप चंद बंधु, बाबा साहेब आंबेडकर व भगवान महावीर अस्पताल में भी शुरू होगी।  

विज्ञापन


जिलाधिकारी चेष्टा यादव के मुताबिक, प्रशासन माता-पिता को एक स्मारिका भी उपहार में देगा, जिसमें बच्चे के पैरों के निशान और एक फोटो होगी। प्रशासन ने इस पहल को नन्ही परी नाम दिया है। इसका उद्देश्य माता-पिता को वन स्टॉप समाधान प्रदान करना है। योजना के तहत उन्हें जन्म प्रमाणप से लेकर अन्य दस्तावेज प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के अभाव में केंद्र की सुकन्या समृद्धि योजना और दिल्ली सरकार की लाडली योजना के तहत लाभार्थियों का नामांकन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड के पास एक नन्ही परी हेल्प डेस्क स्थापित किया है। 
विज्ञापन


हेल्प डेस्क में एमसीडी, बैंक और आधार इकाइयों के अधिकारी बैठेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि बच्चियों के माता-पिता के पास छुट्टी से पहले ये दस्तावेज हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर छुट्टी जल्दी हो जाती है तो माता-पिता दस्तावेज लेने के लिए अस्पताल आ सकते हैं।

डीएम ने कहा कि यदि यह पहल सफल होती है तो बेटों को भी जन्म के समय यह सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लड़की के जन्म के संबंध में सामाजिक अवसाद अभी भी प्रचलित है। प्रशासन माता-पिता को बताना चाहता है कि यह एक उत्सव मनाने का अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें