गौरतलब है कि बीते साल गौरव नाम के यूट्यूबर ने कांता प्रसाद के बाबा का ढाबा का वीडियो बनाकर लोगों से उनकी मदद के लिए कहा था। जिसके बाद रातों रात कांता प्रसाद का ढाबा मशहूर हो गया था। पूरे देश से लोगों ने उन्हें आर्थिक रूप से सहायता दी थी। उसके कुछ दिनों बाद कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर ही धोखाधड़ी का इल्जाम लगा दिया था। कांता प्रसाद का कहना था कि लोगों ने मदद के जो पैसे गौरव के खाते में भेजे थे, उसमें से सारे उसने कांता प्रसाद को नहीं दिए।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया था कि बाबा के खाते में 42 लाख रुपये आए थे। ढाबा मालिक कांता प्रसाद ने कोर्ट में याचिका दायर कर हिसाब मांगा था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस इस मामले में यू-ट्यूबर गौरव वासन के लिंक बैंक खातों को खंगाली थी।