फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वाले ध्यान दें: इमरान हुसैन बोले- पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं, फैलाई जा रहीं अफवाहें 

Sun, 10 Apr 2022 09:38 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इमरान हुसैन ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और प्रधानमंत्री अन्न योजना के उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राशन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोई भी लाभार्थी मुफ्त राशन से वंचित नहीं रहेगा, दिल्ली सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। दिल्ली सरकार के खाद्य व आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इमरान हुसैन ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और प्रधानमंत्री अन्न योजना के उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। एनएफएसए के तहत मार्च महीने में राशन वितरण में देरी को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसके अलावा एफसीआई के गोदामों से दुकानों तक राशन पहुंचाने के लिए ट्रकों की संख्या नहीं बढ़ाए जाने को लेकर भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

इमरान हुसैन ने फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर चिंता जाहिर की है और इस संबंध में खाद्य और नागरिक आपूर्ति आयुक्त और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सीएमडी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इमरान हुसैन ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली का कोटा 72 लाख से बढ़ाकर 80 लाख करने की मांग की है। पिछले कई दशकों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें