फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली में एटीएम तोड़ने का प्रयास, मुंबई से मिली पुलिस को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की हरकत पर सीसीटीवी कैमरे निगरानी रख रहे थे
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भागे, पैसे नहीं चुरा पाए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार में बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसे चोरी करने की कोशिश की लेकिन बदमाशों की इस हरकत पर सीसीटीवी कैमरे निगरानी रख रहे थे। मुंबई में एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के एक कर्मचारी ने वीडियो देखकर दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 28 जुलाई की देर रात ढाई बजे की है। सूचना मिली कि कुछ लोग रोहिणी के सेक्टर 20 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ रहे हैं। सूचना मुंबई से एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने दी थी। सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एटीएम क्षतिग्रस्त है। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर वहां से साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि बदमाश एटीएम से पैसे चोरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना देने वाले के नंबर पर संपर्क किया। उसने बताया कि वह एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के कंट्रोल रूम का कर्मचारी है। उसने बताया कि कंपनी के अधिकारी घटना को लेकर शिकायत दे देंगे। दो दिन बाद कंपनी के वकील ने एक लिखित शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस ने एटीएम बूथ और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें