फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी का बढ़ा कद; जनसंपर्क विभाग की मिली जिम्मेदारी; जानें अब उनके पास हैं कौन-कौन से डिपार्टमेंट

Fri, 02 Jun 2023 12:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल करते हुए सरकार ने आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल की सरकार में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद से कई विभागों में फेरबदल हुआ है। दिल्ली मंत्री आतिशी का कद बढ़ गया है। दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल करते हुए सरकार में आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिल गई है। अभी वर्तमान में इस विभाग के अलावा बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है।

विज्ञापन

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल से विचार विमर्श के बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक ये विभाग कैलाश गहलोत के पास था। फिलहाल, छह मंत्रियों के मंत्रिमंडल में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

कौन हैं आतिशी
आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आम आदमी पार्टी अपने आठ साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है।  2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था।

फिल साल 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीता। आतिशी शुरू से ही दिल्ली की शिक्षा क्रांति का महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं। यह सभी जानते हैें कि शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने जो काम किए उसमें आतिशी ने उन्हें काफी सहयोग किया। आतिशी ही मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही हैं और हर रणनीति उन्होंने ही बनाई है। 

आम आदमी पार्टी में की महिला नेता आतिशी मार्लेना एक होनहार स्टूडेंट, बेहतरीन टीचर होने के साथ ही शैक्षणिक योग्यता में भी अव्वल हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए जानी जाती हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार का सबसे बड़ा श्रेय आतिशी को दिया जाता है। वह आप की राजनीति मामलों की समिति की सदस्य भी हैं। आतिशी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी हैं लेकिन अप्रैल 2018 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए क्रांतिकारी बदलाव के पीछे आतिशी को जिम्मेदार माना जाता है।

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उन्होंने स्कूलों की कायापलट में जबरदस्त मेहनत की है। आतिशी ने ही सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की। आतिशी की मां तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह डीयू में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था। एक दौर में बहुत से लोगों ने 'मार्लेना' अपने नाम के साथ इसी तरह जोड़ा था। लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्होंने अपने नाम से 'मार्लेना' हटा दिया, अब वह सिर्फ आतिशी ही लिखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें