आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कथित शराब घोटाले के अन्य पूर्व आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से मामले से अलग होने की अर्जी दी है। केजरीवाल सोमवार को खुद अदालत में पेश होकर दलील रखेंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में खुद को मामले से अलग करने की अर्जी दी। यह अर्जी कथित शराब घोटाले से संबंधित है। अन्य पूर्व आरोपियों ने भी न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष ऐसी अर्जी दी। अरविंद केजरीवाल सोमवार को अदालत में स्वयं अपनी दलील रखेंगे।
विज्ञापन
यह मामला सीबीआई की उस अपील से संबंधित है, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को दी गई राहत को चुनौती दी गई है। आप की लीगल टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है, जिसमें केजरीवाल स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
इससे पहले उन्होंने मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय के समक्ष मामले को किसी अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसे यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि रिक्यूजल का निर्णय संबंधित न्यायाधीश को ही लेना होता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी करते हुए जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पिछले महीने हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति शर्मा ने ट्रायल कोर्ट के कुछ निष्कर्षों पर पुनर्विचार की आवश्यकता जताई थी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश पर रोक लगा दी थी।