फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तियां: पांच हाईकोर्ट को मिले नौ जज, दिल्ली उच्च न्यायालय को दो न्यायाधीश

Thu, 24 Mar 2022 06:55 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा में गुरुवार को एक लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि 16 मार्च तक देशभर में 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत 1,104 जज के सापेक्ष 699 जज नियुक्त हो चुके हैं जबकि 405 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के पांच उच्च न्यायालयों में गुरुवार को नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। इनमें से दो जजों के नाम केंद्र सरकार द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा उन्हीं के नाम भेजे थे। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने ट्वीट किया कि नौ में से छह जज वकील हैं जबकि शेष तीन न्यायिक अधिकारी हैं।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं राहुल भारती और मोक्ष खजूरिया काजमी को जम्मू-कश्मीर के एडिशनल जज के रूप में नियुक्त किए गए हैं। इनके नाम पिछले साल केंद्र सरकार ने पुनर्विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को लौटा दिए थे। कोलेजियम ने पिछले साल ही इन्हीं के नाम फिर से भेज दिए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

कोलेजियम ने जहां पहले अक्तूबर 2019 में काजमी के नाम को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जज के लिए भेजा था, वहीं भारती के नाम को पिछले साल मार्च में भेजा। इनके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट में पूनम ए बंबा और स्वर्ण कांत शर्मा को जज के तौर पर नियुक्त किया गया। ये न्यायिक अधिकारी थे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिला एक एडिशनल जज

दो वकीलों को पटना हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया वहीं एक न्यायिक अधिकारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर नियुक्त किया गया। दो वकीलों को मद्रास हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है।

देश में अभी न्यायाधीशों के 405 पद रिक्त

राज्यसभा में गुरुवार को एक लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि 16 मार्च तक देशभर में 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत 1,104 जज के सापेक्ष 699 जज नियुक्त हो चुके हैं जबकि 405 पद रिक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें