फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मुख्यमंत्री आवास के बाहर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

Mon, 31 Jan 2022 09:15 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रदर्शनकारियों ने नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग करते हुए तख्तियों के साथ सरकार विरोधी नारे लगाए। उनकी प्रमुख मांग सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की थी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी कर्मचारियों के तौर पर मान्यता सहित दूसरी मांगों के समर्थन में सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली राज्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग करते हुए तख्तियों के साथ सरकार विरोधी नारे लगाए। उनकी प्रमुख मांग सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से कुछ मीटर पहले ही रोक दिया, इसके बाद धरने पर बैठ गए, लेकिन विरोध जारी रखा। 

प्रदर्शनकारियों के हाथों में कर्मचारी का दर्जा हमारा अधिकार है लिखी तख्तियां थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने साथ लेकर विरोध दर्ज कराया। यूनियन की अध्यक्षा शिवानी कौल ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर आंगनवाड़ी सेंटर पर ताले लगे रहे। पिछले कई महीनों से आंगनवाड़ी कर्मी अपनी मांगों के समर्थन संघर्ष कर रहीं हैं, लेकिन न तो विभाग और न ही सरकार की तरफ से कोई पहल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें