Indian Railways : कोविड की वजह से रेलवे ट्रैक से हटीं सभी पैसेंजर ट्रेनें (Passenger Trains) फिर से बहाल होंगी। रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले एक सप्ताह में कोविड की वजह से बंद की गई सभी ट्रेनों का फिर से संचालन किया जाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Indian Railways : लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कोविड (Coronavirus) की वजह से रेलवे ट्रैक से हटीं सभी पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल होंगी। रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले एक सप्ताह में कोविड की वजह से बंद की गई सभी ट्रेनों का फिर से संचालन किया जाए। रेल मंत्रालय ने करीब 500 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस कड़ी में उत्तर रेलवे ने आगे बढ़ते हुए दिल्ली-एनसीआर के बीच चलने वाली 90 से अधिक ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का आदेश पांचों रेलवे मंडल को दे दिया है। इसके साथ ही करीब 100 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी अगले सप्ताह पटरी पर दौड़ने लगेंगी।
लॉकडाउन के पहले करीब 2800 पैसेंजर ट्रेनें रोजना चलती थीं। इसमें 2300 के करीब पैसेंजर ट्रेनें बहाल कर दी गई थी। इसके अलावा कोविड पूर्व 1900 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें चल प्रतिदिन चलती थी। इसमें 1770 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है। कोविड का खतरा अब कम होने की वजह से रेलवे ने पूरी क्षमता के साथ ट्रेन चलाने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर की 90 से अधिक पैसेंजर ट्रेन बहाल कर दी जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली-शामली, सोनिपत-जिंद, सराय रोहिल्ला-फरूखाबाद, दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पानीपत स्पेशल, नई दिल्ली-गाजियाबाद, लखनऊ-प्रयागघाट, बडगाम-बनिहाल, ऋषिकेश-हरिद्वार, दिल्ली-मुरादाबाद, गाजियाबाद-पलवल, रोहतक-जिंद, दिल्ली-जिंद, शकूरबस्ती-बल्लभगढ़, बठिंडा-धूरी, दिल्ली-पलवल समेत कई ट्रेन शामिल है। रेलवे के इस पहल से कामकाजी लोगों को बेहद फायदा मिलेगा और अब उन्हें सस्ती सवारी मिल जाएगी।