नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर सभी प्रशासनिक निर्देश अपलोड किए जाएंगे। इससे पारदर्शिता आएगी, प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुगम होंगी और जनता को सरकारी निर्देशों की जानकारी आसानी से मिलेगी।
विज्ञापन
इस आदेश के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग के सहायक प्रोग्रामर को यह सुनिश्चित करना होगा कि आदेश वेबसाइट पर तुरंत अपलोड हों। इसके अलावा आदेश को व्यक्तिगत और गार्ड फाइल में भी दर्ज किया जाएगा। समाज कल्याण निदेशक, उप निदेशक (प्रशासन), राजस्व और सेवा विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो