नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानव तस्करी और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने कहा कि इस मामले में जांच प्रारंभिक अवस्था में है और आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। कोर्ट ने कहा कि जांच को प्रभावित करने की आशंका, साजिश की गहराई और राशि की मौजूदगी को देखते हुए यह मामला अग्रिम जमानत की परिस्थितियों की श्रेणी में नहीं आता। जांच एजेंसी सीबीआई ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी की हिरासत से नौ पासपोर्ट बरामद हुए हैं। साथ ही 51 लाख रुपये की बैंक में जमा राशि की भी जांच की जा रही है। संवाद