फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलका लांबा के इस्तीफे के इंतजार में आम आदमी पार्टी, जा सकती है विधानसभा की सदस्यता

Wed, 11 Sep 2019 05:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलका लांबा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) की बागी विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो सकती है। आप फिलहाल अलका लांबा के इस्तीफे का इंतजार कर रही है। ऐसा नहीं होने पर इसी हफ्ते पार्टी विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से पूरे मामले की शिकायत करेगी।

विज्ञापन


आप विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि अलका लांबा ने आप से इस्तीफा दे दिया है। वह फिलहाल कांग्रेस की सदस्य हैं। आप अभी नैतिकता के आधार पर उनके खुद से इस्तीफा देने का इंतजार कर रही है। अगर अलका लांबा विधानसभा से इस्तीफा नहीं देती तो वह इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे।

इससे पहले बीते शुक्रवार का अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर आप से इस्तीफा देने का एलान किया था। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। हालांकि, उन्होंने अभी तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने मनोज तिवारी पर साधा निशाना

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली का सारा प्रदूषण कम करने का श्रेय केंद्र की भाजपा को जाता है। मगर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण का कारण अरविंद केजरीवाल ही हैं। केजरीवाल ही दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का काम करने नहीं दे रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बेशक दिल्ली का प्रदूषण 25 फीसदी कम हुआ है, लेकिन अभी नवंबर में पराली जलाने के कारण दिल्ली का बहुत प्रदूषण बढ़ेगा। इसे कम करने का अधिकार दिल्ली के हाथ में नहीं है। अगर उत्तर प्रदेश ,हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना कुछ कम हो सके तो केंद्र सरकार नैतिक रूप से बधाई की पात्र होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें