फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एशियन कराटे चैंपियनशिप में अलिशा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित स्पर्धा में जापान की खिलाड़ी को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 22वीं एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप और 5वीं एशियन पैरा कराटे चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अलिशा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की खिलाड़ी को 4-3 से हराकर देश को बड़ी सफलता दिलाई।

अलिशा एशियन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय कराटे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। प्रतियोगिता 18 से 21 जून तक बाली में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया, हालांकि कई खिलाड़ी अंतिम दौर तक पहुंचने से चूक गए। महिला वर्ग में अलिशा का स्वर्ण पदक भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रहा। भारतीय दल के कोच कीर्तन कोंडरू, अनिकेत गुप्ता और विकास ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता देश में कराटे खेल के विकास के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। अलिशा की जीत से युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें