फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने किया कृषि कानूनों का विरोध, कहा- हम किसानों के साथ, यह अस्तित्व की लड़ाई

Fri, 29 Jan 2021 07:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी और अलका लांबा ने गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों के साथ कृषि कानूनों का विरोध किया। धरनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ बात की। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उनके संघर्ष में वह साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसान कई दिनों से देश की राजधानी की सड़कों पर पड़े हैं। ये सरकार को क्यों नहीं दिख रहा है? सरकार किसानों की बात क्यों नहीं सुन रही? उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन का पूरी तरह समर्थन करती है। पार्टी हर तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि नए कानूनों को वापस लिया जाए। 

इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान के साथ है। ये खतरनाक कृषि कानून वापस होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट होकर खड़े होने का है। हमें डटे रहना है, चाहे कुछ भी हो जाये। उन्होंने कहा कि किसान और उसके बच्चों का जीवन ख़तरे में है। यह अस्तित्व की लड़ाई है, जो उन्हें हर हाल में लड़नी होगी। जब तक ये क़ानून वापस नहीं होंगे, तब तक कोई भी किसान साथी दिल्ली से ना जाये। अपना हक पाने के लिए हम किसी भी जुल्म को सहने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें